भाजपा ने मध्यप्रदेश मे जारी की दूसरी सूची, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह सहित तीन केन्द्रीय मंत्री बनाये उम्मीदवार
भाजपा ने मध्यप्रदेश मे जारी की दूसरी सूची, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह सहित तीन केन्द्रीय मंत्री बनाये उम्मीदवार

– केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर दिमनी से तथा फग्गन सिंह कुलस्ते, प्रहलाद पटेल, कैलाश विजयवर्गीय भी लडेंगें चुनाव, -मुरैना से रघुराज सिंह कंषाना बनाये प्रत्याशी
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर मध्य प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की है। इसमें 39 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले अगस्त में भाजपा ने पहली लिस्ट में भी 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था। बीजेपी ने तीन केंद्रीय मंत्रियों को भी मैदान में उतारा है।
केंद्रीय मंत्री, सांसद और पूर्व सांसदों को भी टिकट
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, फग्गन सिंह कुलस्ते और प्रह्लाद सिंह पटेल विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय को भी प्रत्याशी बनाया गया है। एक सांसद को भी टिकट दिया गया है। भाजपा ने छह महिलाओं को भी उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा दिमनी ने नरेंद्र सिंह तोमर को प्रत्याशी बनाया गया है। निवास (स्ञ्ज) से फग्गन सिंह कुलस्ते चुनाव लड़ेंगे। नरसिंहपुर से प्रह्लाद सिंह पटेल, जबलपुर पश्चिम से सांसद राकेश सिंह सीधी से रीती पाठक, गाडरवारा से उदयप्रताप सिंह, सतना से गणेश सिंह और इंदौर1 से कैलाश विजयवर्गीय चुनाव लड़ेंगे।
पूर्व मंत्री इमरती देवी डबरा से चुनाव लड़ेंगी। 2020 के उपचुनाव में इरमती देवी को हार का सामना करना पड़ा था। श्योपुर से दुर्गालाल विजय, मुरैना से रघुराज कंषाना, लहार से अमरीश शर्मा गुड्डू, भितरवार से मोहनसिंह राठौर, सेवढा से प्रदीप अग्रवाल, करैरा (स्ष्ट) से रमेश खटीक, राघोगढ़ से हरेंद्र सिंह बंटी बना, देवरी से बृज बिहारी पटेरिया, राजनगर से अरविंद पटेरिया, मेहर से श्रीकांत चतुर्वेदी, सिंहावल से विश्वामित्र पाठक, कोतमा से दिलीप जायसवाल, डिंडोरी (स्ञ्ज) से पंकज टेकाम, कटंगी से गौरव पारधी, जुन्नारदेव (स्ञ्ज) से नत्थन शाह, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, परासिया (स्ष्ट) से महिला उम्मीदवार ज्योति डहेरिया, घोंडाडोंगरी (स्ञ्ज) से महिला उम्मीदवार गंगा बाई उइके, उदयपुरा से नरेंद्र शिवाजी पटेल, खिलचीपुर से हजारी लाल दांगी को प्रत्याशी बनाया गया है।
वहीं, आगर (स्ष्ट) से मधु गहलोत, शाजापुर से अरुण भीमावत, भीकनगांव (स्ञ्ज) से नंदा ब्राह्मणे, राजपुर (स्ञ्ज) से अंतर सिंह पटेल, पानसेमन (स्ञ्ज) से श्याम बर्डे, थांदला (स्ञ्ज) से कलसिंह भांवर, गंधवानी (स्ञ्ज) से सरदार सिंह मेड़ा, देवालपुर से मनोज पटेल, नागदा-खाचरोद से डॉ. तेजबहादुर सिंह और सैलाना (स्ञ्ज) से संगीता चरेल को उम्मीदवार बनाया गया है।