जिन राज्‍यों में कांग्रेस गई, उस राज्य को बर्बाद कर दिया- नरेंद्र मोदी

जिन राज्‍यों में कांग्रेस गई, उस राज्य को बर्बाद कर दिया- नरेंद्र मोदी

नारे और नीतियां भी कांग्रेस नहीं बल्कि उनके ठेकेदार लिख रहे हैं
भोपाल। प्रदेश में आगामी दो माह बाद होने जा रहे चुनाव के एन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिन के भोपाल दौरे पर थे। पीएम मोदी भाजपा के पितृ पुरूष पं दीनदयाल उपाध्‍याय के जन्‍म जयंती वर्ष पर आयोजित एक बडी सभा को संबोधित किया। उन्‍होने भेल के जंबूरी मैदान में भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुऐ कहा कि ‘मोदी यानी हर गारंटी पूरी होने की गारंटी। जहां-जहां कांग्रेस गई, उस राज्य को बर्बाद कर दिया।’ 2013 से भाजपा हर 5 साल में जंबूरी मैदान पर कार्यकर्ता महाकुंभ कर रही है। भाजपा का दावा है कि महाकुंभ में प्रदेश भर से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के प्रमुख अंश –
यह जन सैलाब, उमंग, उत्साह, महाकुंभ, महासंकल्प, बहुत कुछ कहता है। यह दिखाता है कि मध्यप्रदेश के मन में क्या है? यह दिखाता है नई ऊर्जा से भरी हुई भाजपा। यह दिखाता है भाजपा का और भाजपा के हर कार्यकर्ता का बुलंद हौसला।
मेरे परिवारजनों, मध्यप्रदेश को देश का दिल कहा जाता है। भाजपा के साथ देश के इस दिल का जुड़ाव कुछ विशेष ही रहा है। जन संघ के जमाने से लेकर आज तक भाजपा को एमपी के लोगों ने हमेशा भरपूर आशीर्वाद दिया है। अटल जी, कुशाभाऊ ठाकरे, कैलाश जोशी, प्यारेलाल खंडेलवाल, राजमाता विजयराजे सिंधिया, सुंदरलाल पटवा, वीरेंद्र सकलेचा, एमपी से निकले ऐसे अनेक महान व्यक्तित्व ने हमें आज यहां तक पहुंचाया है। इनका तप और त्याग भाजपा के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता है।
मध्यप्रदेश सिर्फ भाजपा के विचार का ही नहीं, विकास के विजन का भी महत्वपूर्ण केंद्र है। आज जब देश अमृतकाल की नई विकास यात्रा पर निकला है, तब मध्यप्रदेश की भूमिका और महत्वपूर्ण हो गई है। एमपी में भाजपा की सरकार को लगभग 20 साल पूरे हो चुके हैं। जो युवा पहली बार वोट डालेंगे, उन्होंने भाजपा की ही सरकार को देखा है। ये युवा सौभाग्यशाली हैं कि इन्होंने एमपी में कांग्रेस का वो बुरा शासन, बुराइयां देखी नहीं हैं।
एमपी में कांग्रेस के शासन की पहचान थी कुनीति, कुशासन और करोड़ों का करप्शन। आजादी के बाद मध्यप्रदेश में लंबे समय तक कांग्रेस का ही शासन रहा। लेकिन, कांग्रेस ने साधन – संपन्न मध्यप्रदेश को समर्थ युवाओं वाले मध्यप्रदेश को बीमारू बना दिया दोस्तों। यहां के युवाओं ने कांग्रेस के जमाने की खराब कानून व्यवस्था नहीं देखी। यहां के युवाओं ने उस दौर की खस्ताहाल सड़कें नहीं देखीं। यहां के युवाओं ने अंधेरे में जीने को मजबूर गांव और शहर नहीं देखे। अपने हर कार्यकाल में भाजपा ने एमपी को नई ऊर्जा के साथ नई ऊंचाई पर ले जाने का प्रयास किया। इसीलिए यहां के युवाओं ने भाजपा का सुशासन ही देखा है।

मैं आपसे एक सवाल पूछता हूं। मैं कहता हूं कि जहां-जहां कांग्रेस गई है, उस राज्य को बर्बाद कर दिया। क्या आपको लगता है कि मध्यप्रदेश का भी यही हाल करेंगे। मध्यप्रदेश को बचाना चाहिए कि नहीं, कांग्रेस के हाथ नहीं जाने देना चाहिए न, लूटने और तबाही नहीं करनी देनी चाहिए न…।
मप्र के युवाओं के भविष्य को तबाह करना चाहते हो? क्या आप चाहते हैं कि एमपी के विकास का पैसा कांग्रेस नेता लूट लें? मेरे परिवार जनों कांग्रेस के पास भविष्य की सोच ही नहीं बची है। कांग्रेस जंग लगा हुआ वो लोहा है, जो बारिश में रखे खत्म हो जाता है। अब कांग्रेस में न देखने का सामर्थ बचा है, न देश हित को समझने का, इसीलिए आप देखेंगे कि कांग्रेस विकसित भारत से जुड़े हर प्रोजेक्ट की आलोचना करती है। आपको याद होगा कि कांग्रेस ने डिजिटल इंडिया का भी विरोध किया था। आज भारत के यूपीआई से पूरी दुनिया मंत्रमुग्ध है। भारत में रिकॉर्ड डिजिटल लेन-देन हो रहे हैं।
भाजपा बुलेट ट्रेन पर काम कर रही है। इसकी भी कांग्रेस आलोचना करती है। भाजपा सरकार ने नया संसद भवन बनाया। पूरा देश इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा कर रहा है। लेकिन, कांग्रेस ने पहले दिन से ही विरोध करना शुरू कर दिया। अब भी नकारात्मकता फैला रहे हैं कांग्रेस वाले। भारत कुछ भी उपलब्धि हासिल करे, कांग्रेस को पसंद नहीं आता।
आप मुझे बताएं देश का नाम रोशन हो तो आपको खुशी होती है या नहीं? देश की इज्जत बढ़े तो खुशी होती है कि नहीं, मान बढ़े तो गौरव होता है कि नहीं? आपको होता है, लेकिन कांग्रेस वालों को नहीं होता। क्योंकि, कांग्रेस न तो खुद बदलना चाहती है और न ही देश को बदलने देना चाहती है।
मैं मध्यप्रदेश के फर्स्ट टाइम वोटर को बताना चाहता हूं। आपके माता-पिता, दादा – दादी को अभाव में रखने के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। उनको मुसीबत में जीने के लिए मजबूर करने वाली कांग्रेस एक मात्र पार्टी है। आज दुनिया भारत को लेकर जो कुछ कह रही है, यह सारे गौरवपूर्ण काम पहले भी हो सकते थे, लेकिन कांग्रेस सिर्फ एक परिवार का गौरवगान करने में ही जुटी रही। कांग्रेस ने प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना दिया।
कांग्रेस की राजनीति हमेशा से अभाव में फलती फूलती है। इन्होंने ऐसी व्यवसथा बनाई कि गरीब को हमेशा हाथ फैलाना पड़े। हर चीज के लिए निर्भर रहना पड़े। गरीब को तरसाकर कांग्रेस को यह जताने का अवसर मिल जाता था कि उन्होंने गरीब को कुछ दिया है। यह योजना का लाभ भी उन लोगों को देते थे, जिनसे उन्हें वोट मिलते थे।
यह भी कहा मोदी ने – कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि यह अब खुद से नहीं चल रहीं बल्कि इसको चलाने का ठेका अर्बन नक्‍सलियों को दे दिया गया है।
भजपा के कार्यकर्ता केवल वि धान सभा चुनाव ही नहीं बल्कि बूथ पर लोगों का‍ दिल भी जीतेंगे। भाजपा के कार्यकर्ता की पहचान कमल, शान कमल और नि शान कमल है। हमको कार्यकर्ताओं के सामर्थ्‍य पर पूरा भरोसा है।
हमको पता है कि आप लोग त्‍योहारों की तैयारी में लगे हैं, ऐसे में यह जरूर कहूंगाकि आप लोकल फार वोकल का ध्‍यान रखें। दो अक्‍टूबर को खादी दिवस है जरूर ध्‍यान दें।
एक अक्‍टूबर को देश भर में स्‍वच्‍छता से जुडे कार्य किये जाने हैं आप आगे बढकर उसे पूरा करने में सहयोग प्रदान करें । यही आपसे आग्रह है।
सीएम ने कहा मोदी देश के ि‍लए वरदान हैं –
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘मोदी जी भारत को भगवान का वरदान हैं। पीएम मोदी के हाथ हम भव्य और दिव्य भारत का सपना साकार होते हुए देखेंगे।’
सीएम ने कहा, ‘कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था। यह कलंक हमने मिटा दिया। डबल इंजन की सरकार ने मप्र को तेजी से आगे बढ़ाया है।’
सीएम ने कहा, ’19 महीने के लिए कांग्रेस आई। कमलनाथ ने पीएम आवास के मकान लौटाकर गरीबों के मकान नहीं बनने दिए। पीएम जल – जीवन मिशन भी शुरू नहीं किया।’
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा, ‘आज मध्यप्रदेश गौरवांवित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विकास और गरीबों के हित में काम हुए हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button