भोपाल में रैली के पक्ष में नहीं हैं कमलनाथ इंडिया गठबंधन की रैली से कांग्रेस कर सकती है दूरी
भोपाल में रैली के पक्ष में नहीं हैं कमलनाथ इंडिया गठबंधन की रैली से कांग्रेस कर सकती है दूरी
भोपाल। राजनीति में नफा नुकसान का आकलन समय से हो जाये तो संभावित नुकशान से बचा जा सकता है। यही सोच इन दिनों प्रदेश कांग्रेस में चल रही है। इंडिया गठबंधन की होने वाली संभावित रैली को भोपाल में होने के पक्ष् में नहीं हैं कमलनाथ । बताया जा रहा है कि इस रैली से केवल कांग्रेस को ही नुकशान पहुंच सकता है। यही कारण है कि कमलनाथ भोपाल में प्रस्तावित इंडिया गठबंधन की रैली के पक्ष में नहीं हैं।
बताया जा रहा है कि नाथ के मन में केवल चुनाव चल रहा है । उनकी यह सोच है कि यदि यह रैली भोपाल में होती है तो केजरीवाल भी आएंगे और मीडिया से रूबरू भी होंगे। वे बयान भी देंगे। ऐसे में नई कंट्रोवर्सी होगी और बीजेपी को इस गठबंधन के खिलाफ बोलने को मौका मिल जाएगा। ऐसे में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नुकसान हो सकता है।
आम आदमी पार्टी से कांग्रेस को होगा नुकशान
जानकारों का मानना है कि प्रदेश में ‘आप’ की पूरी ताकत के साथ एंट्री होना भी कांग्रेस के लिए सीधा नुकसान करने के बराबर है।
प्रदेश कांग्रेस पार्टी सूत्रों का कहना है कि भोपाल में प्रस्तावित विपक्षी एकता की बैठक और रैली को कमलनाथ ने हरी झंडी नहीं दी है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं। अगर यहां बैठक और रैली होगी तो इस गठबंधन में शामिल सभी नेता यहां आएंगे। ऐसे में सभी से मुलाकात करनी होगी, क्योंकि सभी से उनके पुराने संबंध हैं। इसमें काफी समय जाया होगा। इससे उनकी चुनावी तैयारियां प्रभावित हो सकती हैं। यही कारण है कि कमलनाथ मध्यप्रदेश में रैली नहीं चाहते हैं।