अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा भगवान लवकुश जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा का भाव स्वागत किया

अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा भगवान लवकुश जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा का भाव स्वागत किया

आगर जिले के नलखेड़ा में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा भगवान लवकुश जन्मोत्सव के अवसर पर लव कुश कल्याण बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा का भाव स्वागत किया गया । इस अवसर पर नलखेड़ा स्थित कुशवाहा समाज के मंदिर से लवकुश शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के विभिन्न मार्गो से होती हुई फिर से मंदिर स्थल पर पहुंची जहां पर लवकुश महोत्सव में नारायण सिंह कुशवाहा ने सभी को बधाई देते हुए हर्ष व्यक्ति किया । इस दौरान कई स्थानों पर नियुक्त लवकुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर आयोजन में आए अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा नेता नरेश सिंह कुशवाहा कुशवाह युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, प्रदेश महामंत्री डूंगरसिंह कुशवाहा, दिलीप कुशवाहा,जीरापुर नगर नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजगढ़ जिला युवा इकाई के अध्यक्ष पवन कुशवाहा सहित आयोजन करता अशोक कुशवाहा जिला अध्यक्ष कुशवाहा युवा महासभा आगर गोविंद कुशवाहा,मनोहर कुशवाहा,देवीलाल कुशवाहा गोविंद कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में कई गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button