प्रदेश् में 18.86 लाख युवा वोटर पहली बार डालेंगे वोट अप्रेल से जुलाई के बीच बढे 4.73 लाख नये मतदाता
प्रदेश् में 18.86 लाख युवा वोटर पहली बार डालेंगे वोट अप्रेल से जुलाई के बीच बढे 4.73 लाख नये मतदाता
भोपाल। मध्यप्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव में 18 से 19 साल के 18 लाख 86 हजार युवा वोटर पहली बार वोट करेंगे। विधानसभा चुनाव के लिए फाइनल वोटर लिस्ट बनाने काम पूरा हो गया है। बुधवार को इसका प्रकाशन किया जाएगा। राजनीतिक दलों को ये सूची दी जाएगी। इससे पहले 2 अगस्त को वोटर लिस्ट का प्रारूप प्रकाशन किया जा चुका है।
प्रदेश की 230 विधानसभा सीट पर कुल 5 करोड़ 52 लाख वोटर हैं। इनमें पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 85 लाख तो महिलाएं 2 करोड़ 67 लाख हैं। ट्रांसजेंडर वोटर 1 हजार 336 हैं। अप्रैल से जुलाई के बीच 4.73 लाख नए मतदाता बढ़े हैं। 108 विधानसभा में 1 हजार पुरुष पर महिला मतदाताओं की संख्या 936 है।
कारण बताकर अब भी जुड़वा सकते हैं नाम
अब तक जिन मतदाताओं ने नाम नहीं जुड़वाया है, वह इसकी वजह बताकर नाम जुड़वा सकेंगे। जिसे पूरक वोटर लिस्ट में शामिल किया जाएगा। एक लाख 19 हजार 604 वोटर्स के नाम जोड़े गए हैं। 41 हजार 942 वोटर्स के नाम काटे गए हैं।