14 लाख 83 हजार 500 मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

मुरैना 13 नवम्बर 2023/जिले में 17 नवम्बर 2023 को होने वाले विधानसभा चुनाव में 14 लाख 83 हजार 500 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 7 लाख 99 हजार 602 पुरूष, 6 लाख 83 हजार 874 महिला और 24 हजार अन्य मतदाता है।

सर्वाधिक 2 लाख 62 हजार 680 मतदाता मुरैना विधानसभा क्षेत्र में है, इनमें 1 लाख 42 हजार 316 मतदाता पुरूष और 1 लाख 20 हजार 355 महिला मतदाता है।जबकि 9 अन्य मतदाता है।

जौरा विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 62 हजार 630 मतदाता है, इनमें 1 लाख 41 हजार 80 पुरूष, 1 लाख 21 हजार 542 महिला और 8 अन्य मतदाता है। सुमावली विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 56 हजार 445 मतदाता है, इनमें 1 लाख 40 हजार 154 पुरूष, 1 लाख 16 हजार 291 महिला मतदाता है। दिमनी विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 30 हजार 520 मतदाता है, इनमें 1 लाख 24 हजार 916 पुरूष, 1 लाख 5 हजार 604 महिला मतदाता है। अंबाह विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 37 हजार 319 मतदाता है, इनमें 1 लाख 26 हजार 448 पुरूष, 1 लाख 10 हजार 867 महिला और 4 अन्य मतदाता है। सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2 लाख 33 हजार 906 मतदाता है, इनमें 1 लाख 24 हजार 688 पुरूष, 1 लाख 9 हजार 215 महिला और 3 अन्य मतदाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button