जिले में 11.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
जिले में 11.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

मुरैना जिले में 05 फरवरी, 2024 को 11.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख के अधीक्षक श्री सैयद मुज्जफर अली ने बताया कि जिले में सर्वाधिक 20 मिलीमीटर वर्षा पोरसा में दर्ज की गई है। अम्बाह में 15, मुरैना में 14, जौरा में 11, कैलारस में 5 और सबलगढ़ तहसील में सबसे कम 4 मिलीमीटर वर्षा होना बताई गई है।