संविधान में लोकतंत्र प्रणाली की भूमिका महत्वपूर्ण

पीजी तथा गर्ल्स कॉलेज ने मनाया संविधान दिवस
श्योपुर, 26 नवंबर 2023
पी जी कॉलेज तथा शासकीय आदर्श कन्या कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं परिचर्चा को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ एसडी राठौर ने कहा कि भारत के संविधान में उसकी प्रस्तावना मे लोकतंत्र प्रणाली तथा समाजवाद  एवं पंथनिरपेक्षता  की भूमिका  अत्यंत महत्वपूर्ण है। संविधान निर्माण मे कई  देशो के संविधान  में  श्रेष्ठतम  विशेषताओ को लेकर  तेयार करने मे संविधान  निर्माताओं  की उल्लेखनीय  भुमिका रही है।
राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डा  ओ पी शर्मा ने  कहा  कि  भारत के संविधान मे सामाजिक,आर्थिक  और राजनैतिक  न्याय तथा स्वतंत्रता  और अवसर की समानता देने की बात  का संकल्प व्यक्त किया गया है।संविधान  आज के ही दिन 26 नवम्बर 1949 को बनकर  तैयार  हुआ था। संविधान की प्रस्तावना ही इसकी आत्मा है।जिसमे  व्यक्ति की गरिमा से लेकर राष्ट्र की एकता तथा अखंडता  पर भी बल दिया गया  है।एन  सी सी प्रभारी प्रो अरबिंद दोहरे ने बताया  कि  संविधान  निर्माण मे   कई  मुख्य विशेषताओ को लिया उनमे मूल  अधिकार, नीति निर्देशक तत्व, स्वतंत्र  न्याय पालिका आदि के द्वारा  भारत के लोकतंत्र  को सशक्त तथा  विकसित  बनाने के प्रयास संविधान निर्माताओं  ने किये है। प्रो प्रकाश अहिरवार  ने अधिकारो के साथ मूल कर्तव्य  समझने पर बल दिया तथा भोज विश्वविध्यालय  के कोर्स की जानकारी दी गई।
एन एस एस द्वारा आयोजित परिचर्चा मे प्रथम स्थान रविकांत  राय दुसरा स्थान प्रतिभा तीसरा स्थान महिमा जाट ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में डा  एल के राय, श्री दीपक   शर्मा उपस्थित  रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button