विश्व एड्स दिवस पर 1 दिसम्बर को जिले में विशाल जन जागरूकता रैली निकाली जायेगी
मुरैना 30 नवम्बर 2023/स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 01 दिसंबर 2023 को विश्व एड्स दिवस मनाया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने बताया है, कि विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिले में एक विशाल रैली का आयोजन किया जायेगा। साथ ही कार्यशाला मानव श्रृंखला केण्डल मार्च, रंगोली प्रतियोगिता, हस्ताक्षर अभियान आदि गतिविधियां आयोजित की जायेंगी।
एड्स के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि इस वर्ष विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2023 तक आयोजित किया जायेगा। पखवाड़े के दौरान सभी स्वास्थ्य संस्थाओं पर जन-जागरूकता के लिए प्रचार-प्रसार गतिविधियों आयोजित की जायेगी। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस की थीम के अनुसार जिले में विश्व एड्स दिवस पर समुदाय विशेष की भागीदारी यथा संभव की जायेगी। विश्व एड्स दिवस पर 1 दिसम्बर को जिले में विशाल जन जागरूकता रैली प्रमुख मार्गो से होकर निकाली जायेगी।