लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्काउड गाइड रहा प्रथम

लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज स्काउड गाइड रहा प्रथम

फिरोजाबाद। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद सस्था के तत्वाधान मे मुख्यायुक्त जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर निशा अस्थाना के आदेशानुसार लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जसराना प्रधानाचार्य सत्यपाल सिंह के निर्देशन में तृतीय सोपान जांच शिविर कैंप का समापन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद फिरोजाबाद के जिलाध्यक्ष उमेश चंद्र यादव द्वारा किया गया। शिविर संचालक विनीत सिंह ने सभी अतिथियों को स्काउट और गाइड के टेंटो का निरीक्षण कराया। जिसमें लोक राष्ट्रीय इंटर कॉलेज जसराना के स्काउट प्रथम और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जसराना गाइड प्रथम रही। अंत मे प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भारत स्काउट गाइड के जिला सचिव डॉक्टर सहदेव सिंह चौहान, आनंद बाबू (जिला संगठन आयुक्त), रवि प्रकाश, करतार सिंह, बीरेंद्र सिंह वर्मा, अमर सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button