मुख्य वन संरक्षक श्री टी.एस. सुलिया ने देवरी नर्सरी और नूराबाद प्लांटेशन का किया अवलोकन

मुख्य वन संरक्षक श्री टी.एस. सुलिया ने देवरी नर्सरी और नूराबाद प्लांटेशन का किया अवलोकन

मुरैना 05 अक्टूबर 2023/ग्राम बमसोली एवं बोलाज में प्लांटेशनों की मॉनीटरिंग एवं इवैल्यूएशन करने आये ग्वालियर के मुख्य वन संरक्षक श्री टी.एस. सुलिया ने 4 अक्टूबर 2023 को क्षेत्र का दौरा किया और 5 अक्टूबर 2023 को देवरी नर्सरी एवं नूराबाद प्लांटेशन का भ्रमण कर उनका अवलोकन किया। भ्रमण में गूगल प्रजाति को प्राथमिकता देते हुए सर्वप्रथम बामसोली में एक हेक्टेयर खेत में लगा हुआ गूगल का तथा एक हेक्टेयर में जंगल में लगा हुआ गूगल का उन्होंने अवलोकन किया। उन्होंने बीएमसी अध्यक्ष रामबहादुर सिंह हितग्राही किसान से चर्चा की। बमसोली में 1000 हेक्टेयर में एक विशाल तैयार जंगल के विषय में जाना। यह देखकर उनकी तबीयत बाग-बाग हो गई। उसके बाद उन्होंने ग्राम बौलाज में सुंदर और सालीन प्लांटेशन जो वन विभाग द्वारा लगाया, उसका अवलोकन किया। वहां के चौकीदार को 1 हजार का पुरस्कार व एक ड्रेस प्रदान की। भ्रमण में सबलगढ़ रेंज के रेंज ऑफिसर श्री अभिषेक शर्मा, एसडीओ श्री भूरा गायकवाड, सु्जागृति समाज सेवी संस्था से जाकिर हुसैन मौजूद थे।

उन्होंने 5 अक्टूबर को देवरी नर्सरी और नूराबाद प्लांटेशन को देखा, जिसमें गूगल जो रोपित की गई थी और बांस रोपण किये गये थे, उसका अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि मॉनिटरिंग और इवेलुएशन तथा सशक्त निगरानी से प्लांटेशन की बेहतर स्थिति और उनमें पाई जाने वाली कमियां होती है, आगामी एक्शन प्लान भी तैयार होता है। और विभागीय कर्मचारियों को मोटिवेशन भी होता है। जो कमजोरी होती हैं, वह दूर होती हैं। इसी उद्देश्य को लेकर दो दिवसीय प्रवास पर मुख्य वन संरक्षण श्री टीएस सुलिया मुरैना प्रवास पर आये। इस अवसर पर सिवनी से जल-जंगल और जमीन को बचाने के लिए रोहित 22 वर्षी बालक मुरैना से साइकिल यात्रा प्रारंभ करते हुए कन्याकुमारी तक जाएंगे। उनकी बंगाल देश भूटान और नेपाल में यात्रा साइकिल से तय करेंगे। जिससे हमारा जल जंगल जमीन का संरक्षण और संभाषण में यह यात्रा मददगार होगी। वहां एक वृक्ष का रोपण भी करेंगे। श्री रोहित ने 5 अक्टूबर को घड़ियाल केंद्र से अपनी यात्रा शुरू की। उन्हें हरी झंडी मुख्य संरक्षक ने दिखाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button