मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह लिटोरिया मुरैना आये
मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र सिंह लिटोरिया मुरैना आये
खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम का मुरैना में हुआ शुभारंभ
मुरैना 29 सितम्बर 2023/खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम का मुरैना में शुक्रवार को शुभारंभ किया गया। एम्पोरियम का शुभारंभ मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्षश्री जितेन्द्र सिंह लिटोरिया,पिछड़ा वर्ग एवं वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री रघुराज सिंह कंषाना,जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती आरती आकाश गुर्जर,समाजसेवी डॉ. योगेशपाल गुप्ता द्वारा किया गया।
खादी ग्रामोद्योग बोर्ड मध्यप्रदेश शासन द्वारा इस एम्पोरियम का संचालन किया जा रहा है। यहां पर समस्त प्रकार के उच्च गुणवत्ता के खादी वस्त्र कबीरा गारमेंटस एवं विंध्यवैली कुटीर ग्रामोद्योग उत्पाद शहद शैम्पू अगरबत्ती अचार, पापड़, मसाले सरसों तेल कच्ची घानी आदि उपलब्ध रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने खादी ग्रामोद्योग उत्पाद का दैनिक जीवन में अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए मुरैना वासियो का आव्हान किया गया। यह खादी ग्रामोद्योग एम्पोरियम पूर्वान्ह 11 बजे से रात्रि 8 बजे तक संचालित रहेगा। खादी वस्त्रों पर 20$10 प्रतिशत छूट दी जा रही है। मध्यप्रदेश शासन भण्डार कय नियम अतंर्गत शासकीय विभागों में सामग्री क्रय हेतु आरक्षित है।