प्रदेश मीडिया सेंटर पर भाजपा की प्रेस वार्ता आयोजित

जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत संवैधानिक पद पर बैठकर ईडी के अधिकारियों को गाली दे रहे हैं। प्रदेश के सभी कर्मचारी उनके इस आचरण को देख रहे हैं कि एक मुख्यमंत्री किस कदर हार के डर से बौखलाकर कर्मचारी अधिकारियों के लिए इस प्रकार की भाषा का उपयोग कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश मीडिया सेंटर पर आयोजित प्रेस वार्ता में सीपी जोशी ने कहा कि अब समय आ गया है जब प्रदेश की जनता इस तरह गाली देने वाले और अपमान करने वाले मुखिया को विदा कर देगी। देश और दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और विचारधारा के समर्थक बढ़ रहे हैं। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों में विश्वास व्यक्त कर रही है, इससे कांग्रेस के कुनबे में खलबली मची हुई है। भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने कहा कि भाजपा का परिवार बढ़ रहा है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोग देश को तरक्की करते हुए देख रहे हैं। इस बार के चुनावों में गहलोत सरकार विदा होने वाली है,

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बौखलाए हुए हैं और ईडी के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस बार भाजपा सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए ऐतिहासिक बहुमत से सत्ता में आएगी। नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री कोड आफ कंडक्ट का उल्लंघन कर रहे है।

आचार संहिता लगने के बाद सत्तारूढ पार्टी इस प्रकार घोषणाए नहीं कर सकती लेकिन ईडी की जांच से घबराए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस प्रकार झूठी घोषणाएं कर रहे है। कांग्रेस से जुड़े हुए लोग अपमान और झूठ की राजनीती से तंग होकर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार की धीरे-धीरे कलई खुल रही है और पूरी कांग्रेस में हलचल हैं। प्रदेश की जनता ने मन बना लिया है कि अब डबल इंजन की सरकार बनानी है और भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button