गणना प्रेक्षक एवं गणना सहायको का प्रशिक्षण 02 दिसंबर को
200 अधिकारी, कर्मचारी करेंगे मतो की गणना
श्योपुर, 27 नवंबर 2023
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय कुमार द्वारा श्योपुर एवं विजयपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए पोस्टल बैलेट से डाले गये मतो की गणना तथा ईव्हीएम से मतो की गणना के लिए 200 अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त किये गये है। इनमें गणना प्रेक्षक, गणना सहायक तथा माईक्रो आब्जर्वर शामिल है। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए 54 तथा ईव्हीएम से मतो की गणना के लिए 146 अधिकारी, कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इनके लिए 02 दिसंबर को प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। पोस्टल बैलेट की गणना के लिए नियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रशिक्षण दोपहर 02 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में तथा ईव्हीएम से मतो की गणना के लिए अधिकारियों, कर्मचारियों का प्रशिक्षण अपरान्ह 03 बजे से निषादराज भवन जिला पंचायत परिसर श्योपुर में होगा।
जारी आदेश के अनुसार पोस्टल बैलेट गणना प्रेक्षक कार्य के लिए 13 अधिकारी, गणना सहायक-01 के लिए 13 तथा गणना सहायक-02 के कार्य के लिए 14 अधिकारियो, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 14 माईक्रो आब्जर्वर भी नियुक्त किये गये है।
ईव्हीएम गणना प्रेक्षक कार्य के लिए 46 अधिकारी नियुक्त किये गये है। इसी प्रकार गणना सहायक कार्य के लिए 50 अधिकारियो, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा 50 माईक्रो आब्जर्वर भी नियुक्त किये गये है।
पोस्टल बैलेट तथा ईव्हीएम से डाले गये मतो की गणना विधानसभावार 03 दिसंबर को प्रातः 08 बजे से मतगणना स्थल शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज श्योपुर में होगी। नियुक्त सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तथा माईक्रो आब्जर्वर को मतगणना के दिन 01 घंटा पूर्व अर्थात प्रातः 07 बजे मतगणना स्थल पर उपस्थित होने के निर्देश दिये गये है।