खाद्य विभाग ने लिये विभिन्न प्रतिष्ठानों से 15 सेम्पल
मुरैना 28 अक्टूबर 2023/त्यौहारों को ध्यान में रखते हुये कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा के मार्गदर्शन में खाद्य विभाग की टीम ने शुक्रवार 27 अक्टूबर को विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 15 नमूने लेने की कार्यवाही की। लिये गये नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री अनिल प्रताप सिंह परिहारनेएक प्रतिष्ठान से 5 नमूने लिये, जिनमें गणेश ट्रेडर्स गुरूद्वारा रोड़ मुरैना से आचार मसाला, घी, खमन मिक्स, तुअर दाल, चना और दाल के सैम्पल लिये। इसी प्रकार श्री गिरीश राजौरिया ने 2 प्रतिष्ठानों से 5 नमूने लिये, जिनमें आनंद डेयरी मरघट रोड़ अम्बाह से मिश्रित दूध, निर्मल किराना जग्गा रोड़ अम्बाह से घी, बेसन, मसाले, सोयाबीन तेल के नमूने लिये। श्री महेन्द्र सिंह सिरोहिया ने 2 प्रतिष्ठान से 5 नमूने लिये, जिनमें सिद्ध बाबा डेयरी अम्बाह से दूध और वीरभान किराना अम्बाह से सूजी, घी, धनियां पाउडर और बूरा के नमूने लिये।