कॉनोड़िया कॉलेज में छात्राओं ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस

जयपुर। कानोड़िया पीजी महिला महाविद्यालय, जयपुर के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा 31 अक्टूबर, 2023 को राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं को सरदार पटेल पर बनी एक डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई।  महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने राष्ट्रीय एकता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। साथ ही समान नागरिकता संहिता विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन भी किया गया। जिसमें छात्राओं ने समान नागरिक संहिता को लागू करने के संवैधानिक, विधिक, सामाजिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर चर्चा की। कार्यक्रम में विभाग की लगभग 100 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button