एत्माद्दौला पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजे कि तस्करी करने वाली महिला को किया गिरफ्तार
एत्माद्दौला पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजे कि तस्करी करने वाली महिला को किया गिरफ्तार
आगरा। थाना एत्माद्दौला पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक महिला को नशीला पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख महिला भागने का प्रयास कर रही थी। लेकिन पुलिस ने घेरा बंदी कर उक्त महिला को पकड़ लिया जानकारी मे महिला ने बताया कि वह इस मादक पदार्थ को किसी व्यक्ति को देने जा रही थी। वही डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि थाना एत्माद्दौला प्रभारी राजकुमार, उप निरीक्षक सुनील कुमार, विपिन कुमार, मय टीम के साथ महताब के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी उन्हें एक महिला आते हुए दिखाई दी। जिसके हाथ मे थैला लगा हुआ था। महिला पुलिस द्वारा कि जारी चेकिंग को देख घबरा गयी और भागने का प्रयास करने लगी। जिसको देख थाना पुलिस को शक हुआ और महिला महिला का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। महिला के थैले को चेक किया तो उसमे एक किलो 200 ग्राम करीब गांजा बरामद हुआ। जिसको वह किसी को बेचने के लिए जा रही थी। महिला के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।