अम्बाह प्रेक्षक आमजन से पीडब्लूडी विश्राम गृह पर प्रातः 09 से 10 बजे तक मिलेंगे
अम्बाह के लिये नियुक्त प्रेक्षक केलाइजनिंग ऑफीसर के आदेश में आंशिक संशोधन
मुरैना 01 नवम्बर 2023/विधानसभा क्षेत्र 08 अम्बाह के रिटर्निंग ऑफिसर श्री अरविंद सिंह माहौर ने बताया है कि मतदाताओं की निर्वाचन संबंधी विषयों के समाधान के लिये भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सामान्य प्रेक्षक आई.ए.एस श्री कर्मेन्द्र सिंह को नियुक्त किया है। अम्बाह प्रेक्षक श्री कर्मेन्द्र सिंह का मोबाइल नंबर 8602151925 है। आमजन प्रेक्षक से स्थानीय पीडब्लूडी विश्राम गृह अम्बाह पर प्रातः 09 से 10 बजे तक मिल सकेंगे। प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन की समस्त गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। अब प्रेक्षक के लाइजनिंग ऑफीसर जल संसोधन विभाग अम्बाह केे कार्यपालन यंत्री श्री एमके गुप्ता को नियुक्त किया है। श्री गुप्ता को मोबाइल नंबर 9425757970 है।