जिले में खाद की कमी नहीं – उपसंचालक कृषि
मुरैना 22 नवम्बर 2023/कृषि विभाग के उपसंचालक श्री पीसी पटेल ने बताया कि जिले में आज 22 नवम्बर 2023 की स्थिति में उर्वरक यूरिया का वितरण 51176 मै टन हो चुका है एवं यूरिया 7673 मै. टन उपलब्ध है, डी.ए.पी. का वितरण 35288 मै टन हो चुका है एवं डीएपी 1448 मै. टन उपलब्ध है, एवं एनपीके का वितरण 6399 मै. टन हो चुका है एवं एन.पी.के. 934 मै टन उपलब्ध है। एसएसपी का वितरण 5417 मै टन हो चुका है एवं 2529 मै टन उपलब्ध है। विकासखण्ड मुरैना में यूरिया मार्कफेड 708 मै. टन, पैक्स 465 मै. टन, निजी फर्मों के पास 1050 मै टन, एमपी एग्रो 441 मै टन, डीएपी मार्कफेड 205 मै. टन, पैक्स 143 मै. टन, निजी फर्मों के पास 84 मै. टन, एमपी एग्रो 98 मै. टन, एन.पी.के. पैक्स 105 मैटन, निजी फर्मों के पास 82 मैटन एवं एस.एस.पी. निजी फर्मों के पास 573 मै. टन स्टॉक उपलब्ध है। विकासखण्ड अम्बाह में यूरिया मार्कफेड 634 मै टन, पैक्स 159 मैटन, निजी फर्मों के पास 525 मै टन, डीएपी मार्कफेड 111 मै टन, पैक्स 66 मै टन, निजी फर्मों के पास 16 मै.टन, एन.पी.के. मार्कफेड 15 मै टन, पैक्स 119 मै. टन, निजी फर्मों के पास 62 मै टन एवं एस.एस.पी. पैक्स 23 मै. टन, निजी फर्मों के पास 384 मै. टन स्टॉक उपलब्ध है। विकास खण्ड पोरसा में यूरिया मार्कफेड 247 मै. टन, पैक्स 117 मै टन, निजी फर्मों के पास 532 मै. टन, डीएपी मार्कफेड 71 मैटन, पैक्स 49 मै टन, निजी फर्मों के पास 78 मै.टन, एन.पी.के. मार्कफेड 10 मै. टन, पैक्स 51 मै. टन, निजी फर्मों के पास 64 मै टन एवं एस.एस.पी. निजी फर्मों के पास 396 मै टन स्टॉक उपलब्ध है।
उपसंचालक श्री पटेल ने बताया कि विकासखण्ड सबलगढ में यूरिया मार्कफेड 396 मै. टन, पैक्स 130 मैटन, निजी फर्मों के पास 160 मै टन, डीएपी मार्कफेड 154 मै.टन, पैक्स 28 मै टन, निजी फर्मों के पास 3 मै टन, एन.पी.के. मार्कफेड 20 मै. टन, पैक्स 95 मै. टन, निजी फर्मों के पास 12 मै. टन एवं एस.एस.पी. निजी फर्मों के पास 375 मै टन स्टॉक उपलब्ध है। विकास खण्ड कैलारस में यूरिया मार्कफेड 487 मै. टन, पैक्स 38 मैटन, निजी फर्मों के पास 515 मै. टन, डीएपी मार्कफेड 59 मै टन, पैक्स 15 मै टन, निजी फर्मों के पास 12 मै. टन, एन.पी.के. पैक्स 24 मै. टन, निजी फर्मों के पास 78 मै टन एवं एस.एस.पी. निजी फर्मों के पास 401 मै टन स्टॉक उपलब्ध है। विकास खण्ड जौरा में यूरिया मार्कफेड 450 मै टन, पैक्स 175 मै. टन, निजी फर्मों के पास 395 मै टन स्टॉक, डीएपी मार्कफेड 50 मै टन, पैक्स 136 मै टन, निजी फर्मों के पास 62 मै.टन, एन.पी.के. मार्कफेड 11 मै. टन, पैक्स 103 मै टन, निजी फर्मों के पास 80 मै टन एवं एस.एस.पी. मार्कफेड 4.50 मै. टन, पैक्स 4.50 मै. टन, निजी फर्मों के पास 365 मै टन स्टॉक उपलब्ध है। लगातार उर्वरक रैक जिले को उपलब्ध कराया जा रहा है। उर्वरक स्टॉक एवं उर्वरक वितरण व्यवस्था की प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन मॉनीटरिंग की जा रही है। किसान भाईयों से अपील है कि चिंतित न हो, उर्वरक का पर्याप्त भण्डारण मुरैना जिले में है। आवश्यकतानुसार किसानों को उर्वरक यूरिया, डीएपी एवं एन.पी.के.एस. के डबल लॉक गोदाम एवं मार्केटिंग सोसायटी केन्द्रों, सहकारी संस्थाओं एवं निजी उर्वरक बिक्रेताओ से निर्धारित दर पर उपलब्ध कराई जा रही है।