रंगोली के माध्यम से रासेयो स्वयं सेवकों ने बताया मताधिकार एवं पोषण आहार का महत्व
रंगोली के माध्यम से रासेयो स्वयं सेवकों ने बताया मताधिकार एवं पोषण आहार का महत्व
मुरैना 26 सितम्बर 2023/राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय केन्द्र भोपाल एवं मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना युक्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का 54वां स्थापना दिवस शिक्षा परिसर से समुदाय थीम पर 24 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है। जिसके तहत राष्ट्रीय सेवा योजनास्वयं सेवक अपनी शिक्षण संस्था अथवा रासेयो इकाई द्वारा गोद लिए गए गांव या बस्ती में जाकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, पॉलीथिन मुक्त परिसर, पोषण आहार और निष्पक्ष मतदान के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।
सोमवार को महात्मा लोचनदास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बाह के 25 रासेयो छात्र-छात्रा स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी श्री विजय शर्मा के नेतृत्व में चांद का पुरा गांव में रंगोली के माध्यम से पोषण आहार और स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर रासेयो छात्रा रानी सिकरवार ने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान जरूरी है। इसके लिए हमें मतदान दिवस के दिन अपने सारे कामों को स्थगित करते हुए मतदान करने अवश्य जाना चाहिए। क्योंकि मतदान संवैधानिक अधिकार है। पोषण आहार के बारे में बताते हुए भूरी शर्मा ने कहा कि भूख लगने पर कुछ भी खा लेने से पेट तो भर जाता है, किन्तु शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। हमें फास्ट-फूड के सेवन से बचना चाहिए।
कार्यक्रम में रासेयो स्वयं सेवक कु. वर्षा तोमर, किरन राठौर, साक्षी शर्मा, विकास, सूरज तोमर, दीपक, सूर्यकांत शर्मा, आदित्य, गगन, स्थानीय युवाओं में स्वार्थी तोमर, सोनल तोमर, देवेश शर्मा, चन्द्रभान शर्मा, अजमेर माहौर, नितिन तोमर और विपिन तोमर मौजूद थे।