निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारियों के अवकाश पर रोक
निर्वाचन ड्यूटी में लगे अधिकारी, कर्मचारियों के अवकाश पर रोक
मुरैना 27 सितम्बर 2023/विधानसभा आम निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुये निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों की निर्वाचन से संबंधित अनेकों कार्यों के संपादन हेतु ड्यूटी लगाई गई है। इस संबंध में कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल रोक लगा दी है।
यह तथ्य प्रकाश में आया है कि विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा विभिन्न कार्यों से नियत ड्यूटी से छूट या अवकाश की स्वंय मांग की जाती है। कार्य सुविधा की दृष्टि से यह निर्देशित किया जाता है कि केवल अपरिहार्य कारणों से अथवा मेडिकल बोर्ड की स्पष्ट अनुशंसा को संबंधित कार्यालय प्रमुख द्वारा नोटशीट पर स्पष्ट कारणों को उल्लेखित करते हुए प्रस्तुत किए जाने पर ही संबंधित अधिकारी, कर्मचारी को निर्वाचन कार्य से छूट, अवकाश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत मुरैना एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी अधिकारी मुरैना द्वारा स्वीकृत करने पर विचार किया जा सकेगा।