युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंकज राजपूत को गिरफ्तार कर किया नजरबंद

युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंकज राजपूत को गिरफ्तार कर किया नजरबंद

ग्वालियर 10 सितम्बर को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रोड शो व आमसभा में मुख्यमंत्री को कांग्रेस नेताओं के विरोध से बचाने के लिए पुलिस ने युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष पंकज राजपूत सहित सात कांग्रेस नेताओ को गिरफ्तार कर किया नजरबंद जिसमें युवा कांग्रेस जिला महामंत्री दीपक बैंस,पार्षद पति जनगबहादुर सिंह , तौहीद एहमद वंश शिवहरे,मोनू जैन ,मानवेन्द्र गुर्जर करण शर्मा व अन्य कांग्रेसियों के साथ करणी सेना के कार्यकर्ताओं को भी नजरबंद किया गया , वीर सिंह तोमर को उनके घर नजरबंद कर निगरानी की गई,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद नजरबंद किए गए सभी कांग्रेसियों नेताओं को छोड़ा गया। ग्वालियर शहर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पंकज राजपूत ने कहा भाजपा सरकार कांग्रेस के बढ़ते जनसमर्थन से कांग्रेस व जनता से भयभीत है।जनता जनार्दन के समर्थन से कमलनाथ की मप्र में सरकार बन रही है। कमलनाथ सरकार जनता,गरीब किसान, मजदूरों,छात्र युवा नौजवानों,गरीबों की सरकार होगी।मप्र विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविद सिंह को चंबल संभाग सहित प्रदेश में भारी समर्थन मिल रहा है कांग्रेस की सरकार बनते ही 500रू का गैस सिलेंडर, महिलाओं को 1500 रू हर महीने,एवं 100युनिट बिजली फ्री,200 युनिट आधे माफ़ होंगे। किसानों का कर्जा माफ होगा। पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button