UPSC CSE Result 2023: आदित्य श्रीवास्तव बने यूपीएससी टॉपर

UPSC CSE Result 2023: आदित्य श्रीवास्तव बने यूपीएससी टॉपर

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल (मुख्य) परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा कर दी गई है। आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2023 के अंतिम नतीजों की घोषणा आज यानी मंगलवार 16 अप्रैल 2024 को की गई। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है।

सिविल सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट आ गया है। मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा रिजल्ट जारी किया गया है। लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने यूपीएससी में टॉप किया है। UPSC द्वारा सूचना के मुताबिक CSE 2023 में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप (AIR 1) किया है। वहीं, इसके बाद अनिमेष प्रधान ने दूसरा (AIR 2) और डोनुरू अनन्या रेड्डी ने तीसरा (AIR 3) स्थान प्राप्त किया है।

आदित्य श्रीवास्तव ने हासिल की 485 रैंक

यूपीएससी टॉप करने वाले आदित्य श्रीवास्तव लखनऊ के रहने वाले हैं। लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल (सीएमएस) से 12वीं तक शिक्षा ग्रहण की है। साल 2021 में आदित्य ने यूपीएससी में 485 रैंक हासिल की थी।

यहां देखें रिजल्ट

सिविल सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट जारी हो गए हैं और इसमें सफल घोषित किए गए सभी उम्मीदवारों की सूची UPSC की आधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर देख सकते हैं।

Back to top button