प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर मध्य रेलवे श्री ए. एन. सिन्हा का झांसी मंडल का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, उत्तर मध्य रेलवे श्री ए. एन. सिन्हा का झांसी मंडल का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम

प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, आरपीएफ, उत्तर मध्य रेलवे श्री ए एन सिन्हा का झांसी रेलवे मंडल का दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम दिनांक 13.09.2023 व 14.09.2023 को आयोजित किया गया।
इसके अंतर्गत दिनांक 13.09.2023 को महोदय द्वारा सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात विश्वेश्वरैया सभागार में बल सदस्यों का सुरक्षा सम्मेलन लिया गया, जिसमे प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त महोदय द्वारा बल सदस्यों को निष्ठापूर्वक एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्हे यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार रखने तथा सजग रहने के निर्देश दिए गए। बल सदस्यों की समस्याओं को भी सुना गया एवं उनके निराकरण हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।
दिनांक 14.09.2023 को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त द्वारा डिटेक्टीव विंग आरपीएफ झांसी, विशेष आसूचना शाखा आरपीएफ झांसी तथा डॉग स्क्वायड झांसी का निरीक्षण किया गया उनके कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। मंडल के सभी पोस्टों के प्रभारी निरीक्षकों के साथ अपराधिक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें रेल संपत्ति की चोरी, रेलवे एक्ट, रेल यात्रियों से जुड़े अपराधों की रोकथाम, तथा ट्रेन आवागमन को प्रभावित करने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु आरपीएफ की कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार लाते हुए अधिकाधिक प्रयास एवं सक्रिय कदम उठाने पर बल दिया गया। रेल सुरक्षा बल द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की सराहना करते हुए इस दिशा में और प्रयास करने तथा अच्छे कार्यों के आवश्यक प्रचार प्रसार हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षकों को उनके कार्यों में आने वाली कठिनाइयों को भी सुना गया था उनके निवारण के लिए समुचित निर्देश दिए गए।
यह कार्यक्रम दिनांक 14.09.2023 को संपन्न हुआ।

107 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button