Maruti Swift 2024 कल होगी लॉन्च, जानें फीचर्स
Maruti Swift 2024 कल होगी लॉन्च, जानें फीचर्स

देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कल Swift 2024 को लॉन्च कर दिया जाएगा। नई जेनरेशन स्विफ्ट के डिजाइन में क्या बदलाव होगा। इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा। इसमें कितना दमदार इंजन मिलेगा कितने वेरिएंट्स में इसे लाया जाएगा। इसे किस कीमत पर कंपनी की ओर से पेश किया जा सकता है आइए जानते हैं।
Maruti Suzuki की ओर से Swift 2024 को कल आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। चौथी जेनरेशन Swift 2024 में कंपनी की ओर से किस तरह के फीचर्स को दिया जा रहा है। इसमें कितना दमदार इंजन होगा, इसके कितने वेरिएंट्स को लाया जाएगा और इसकी संभावित कीमत क्या हो सकती है। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं. भारतीय बाजार में हैचबैक कार के तौर पर काफी ज्यादा पसंद की जाने वाली Maruti Swift 2024 को कल लॉन्च कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से चौथी जेनरेशन स्विफ्ट में कई अहम बदलाव किए जाएंगे। जिनमें इसके डिजाइन से लेकर फीचर्स तक शामिल होंगे। इसके साथ ही इसमें एक नए वेरिएंट को भी पेश किया जाएगा।
पुराने वर्जन के मुकाबले नई स्विफ्ट के डिजाइन में कुछ खास बदलाव किए जाएंगे। इसमें कंपनी की ओर से फ्रंट ग्रिल, लाइट्स और बंपर में बदलाव करेगी। जिससे गाड़ी को नया लुक मिलेगा। इसके नए वर्जन में रियर डोर पर ही हैंडल को दिया जाएगा, जबकि पुराने वेरिएंट में सी-पिलर पर डोर हैंडल को दिया जा रहा था। इसके अलावा इसके इंटीरियर में डैशबोर्ड, इंफोटेनमेंट सिस्टम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में भी कई बदलाव होंगे।
स्विफ्ट की चौथी जेनरेशन के आधिकारिक लॉन्च से पहले ही सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी कई जानकारियां लीक हो गईं। लीक हुई जानकारी में कार के डिजाइन, फीचर्स, वेरिएंट्स इंजन की डिटेल्स शामिल हैं। नई Swift 2024 को कंपनी कुल पांच वेरिएंट में लाएगी। इनमें LXI को बेस वेरिएंट के तौर पर लाया जाएगा। वहीं मिड वेरिएंट के तौर पर VXI और VXI (O) को ऑफर किया जाएगा। इसके टॉप वेरिएंट के तौर पर ZXI और ZXI + को दिया जाएगा।
लॉन्च से पहले गाड़ी के कई फीचर्स की जानकारी सार्वजनिक हो गई है। इसके बेस और मिड वेरिएंट्स में कंपनी प्रोजेक्टर के साथ हेलोजन लाइट्स को देगी। इनके कुछ बेस और मिड वेरिएंट्स में एलईडी डीआरएल की जगह सिल्वर रंग की क्रोम स्ट्रिप को दिया जाएगा। इसके साथ ही इन वेरिएंट्स में फॉग लैंप को भी नहीं दिया जाएगा। सामने की ओर ब्लैक स्किड प्लेट दी जाएगी। ग्लॉस फिनिश की फ्रंट ग्रिल इन वेरिएंट्स में भी मिलेगी।
इन वेरिएंट्स में 14 इंच के स्टील व्हील को दिया गया है। ओआरवीएम पर टर्न इंडीकेटर मिलेंगे, लेकिन VXI वेरिएंट में रिक्वेस्ट सेंसर चाबी नहीं मिलेगी। Swift 2024 के VXI (O) वेरिएंट में पुश बटन स्टार्ट/स्टाप का फीचर भी मिलेगा, इसके साथ ही इस वेरिएंट में रिक्वेस्ट सेंसर को दिया जाएगा। इन वेरिएंट्स में डिफॉगर को दिया जाएगा, इसके अलावा रियर वाइपर, रिवर्स कैमरा नहीं दिया जाएगा। इंटीरियर में ब्लैक थीम मिलेगी। इसके साथ ही नए डिजाइन में डैशबोर्ड मिलेगा। जिसके साथ फुली ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सात इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टेयरिंग पर ऑडियो कंट्रोल मिलेंगे, लेकिन इसमें क्रूज कंट्रोल का फीचर नहीं मिलेगा। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग को स्टैंडर्ड तौर पर दिया जा सकता है। इसके अलावा भी इसमें एबीएस, ईबीडी जैसे कई सेफ्टी फीचर्स को भी दिया जा सकता है।