कर्मचारियों के लिए गणेश चतुर्थी का योग फलदायी होगा
कर्मचारियों के लिए गणेश चतुर्थी का योग फलदायी होगा

भोपाल। केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार जब भी कर्मचारियों के लिए कुछ अच्छा करती है तो यह खुशख्बरी से कम नहीं होता। मिली जानकारी के अनुसार 1 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। बताया जा रहा है कि इस माह में पडने वाली गणेश चतुर्थी के बाद केन्द्र की मोदी सरकार कर्मचारियों-पेंशनरों को बड़ा तोहफा दे सकती है। खबर तो यह भी है कि सितंबर अंत तक महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी की वृद्धि का ऐलान हो सकता है। यह अनुमान श्रम विभाग द्वारा जारी एआईसीपीआई इंडेक्स के जनवरी से जून तक के आंकड़ों से लगाया गया है। इस वृद्धि के बाद डीए डीआर बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। इससे सैलरी में भी बंपर उछाल देखने को मिलेगा।
इस माह के आखिर तक हो सकता है नए डीए की दरों का ऐलान –
एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, जी 20 शिखर सम्मेलन के बाद 27 सितंबर को होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में डीए और डीआर में वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। इसके बाद केन्द्रीय कर्मचारियों का ‘डीए’ 42 से बढ़कर 46 प्रतिशत पर पहुंच जाएगा। इसे जुलाई 2023 से लागू किया जाएगा, ऐसे में कर्मचारियों को दो महीने जुलाई अगस्त का एरियर भी मिलेगा। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 50000 तक का उछाल देखने को मिलेगा। वही भत्तों में भी 25 फीसदी वृद्धि हो जाएगी। हालांकि, इसका औपचारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।
कैबिनेट में जल्द आएगा डीए वृद्धि का प्रस्ताव
मिली जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को मोदी कैबिनेट की अहम बैठक होनी है, जिसमें वित्त विभाग के व्यय विभाग डीए वृद्धि का प्रस्ताव रख सकता है।यहां से मंजूरी मिलने के बाद वित्त मंत्रालय द्वारा आदेश जारी किए जाएंगे। केन्द्रीय कर्मचारियों को अक्टूबर से 46% महंगाई भत्ते का लाभ मिल सकता है। इसका लाभ 47.58 लाख कर्मचारियों और लगभग 69.76 लाख पेंशनभोगियों को मिलेगा।इससे कर्मचारियों की सैलरी में 27000 से 70000 तक बढ़ोतरी होगी।वही भत्तों का भी लाभ मिलेगा।