झूठ की राजनीति करने वाले अपना नेता तय नहीं कर पा रहे- वीडी शर्मा

d

शहीद देवाशीष शर्मा के घर पहुंच कर मां से मिले भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष
भोपाल। मुंबई में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर मप्र भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि यह छल की राजनीति है। ये लोग अभी भी अपना नेता नही खोज पा रहे हैं। इसके बावजूद भी एकता की बात कर रहे हैं। उनका कहना था कि – पहले तो यह “इंडिया” नहीं है, यह शब्द ही गलत है। इंडिया हमारे भारत देश के नाम को संबोधित किया जाता है। यह छलकपट झूठ की राजनीति करने वाले लोग अपना नेता तय नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए इसको कहा गया है गठबंधन। मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह कैसे झूठ बोलते हैं। समाज का वातावरण बिगड़े, भ्रम फैलाया जाए, इस पर कांग्रेस काम करती है। कांग्रेस के खून में अंग्रेजों के जींस आज भी मौजूद हैं। जब तक कुछ लोगों में यह बचे हुए हैं और जब तक वे जींस रहेंगे तब तक यह चलता रहेगा कि फूट डालो और शासन करो।
शहीद देवाशीष की मां के हाथो लिया मिट्‌टी का कलश-
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने भोपाल के शाहपुरा स्थित शहीद देवाशीष शर्मा के घर पहुंचकर मिट्टी एकत्रित की। इसके बाद मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने मेरी माटी- मेरा देश अभियान की शुरुआत की है। आज भोपाल में इसी अभियान के तहत शहीद कैप्टन देवाशीष शर्मा के घर से मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत शहीद की माताजी ने एक कलश मिट्टी और चावल हमें भेंट किए हैं। 31 अक्टूबर तक यह अभियान देश में चलेगा। कर्तव्य पथ पर दिल्ली में देशभर से 75 हजार कलश पहुंचेंगे और स्मारक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम को आयोजित करेंगे। इस तरह पूरे देश में भाजपा के कार्यकर्ता और आम नागरिक घर-घर जाकर इस प्रकार से एक मुट्ठी मिट्टी और चावल लेकर लगातार अभियान चलाएंगे। जिन क्रांतिकारी शहीदों ने अपना बलिदान देकर भारत माता के लिए अपने आपको न्योछावर किया। ऐसे लोगों के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर इस अभियान में हम सब कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button