प्रदेश के 43 जिलों से मानसून हो चुका है विदा,धीरे धीरे बढेगी रात में ठंढक

प्रदेश के 43 जिलों से मानसून हो चुका है विदा,धीरे धीरे बढेगी रात में ठंढक

भोपाल। मानसून विदा हो रहा है और रात में ठंढक बढेगी। मौसम वभिाग के अनुसार भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन-ग्वालियर समेत प्रदेश के 43 जिलों से मानसून विदा हो गया है। जबलपुर, रीवा और शहडोल संभाग के 8 जिलों से भी 2 दिन के भी विदाई हो जाएगी। इसके बाद पूरे प्रदेश में तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा। हालांकि, इससे पहले गर्मी-गुलाबी ठंड वाला मौसम है। एक अनुमान के मुताबिक 15 अक्टूबर के बाद पचमढ़ी, मलांजखंड, नौगांव समेत कई शहरों में रात का टेम्प्रेचर 10 डिग्री तक पहुंच सकता है।

दस अक्‍टूबर से पहले लौट जायेगा मानसून –


मौसम विभाग ने शुक्रवार को भोपाल, जबलपुर समेत 24 जिलों से मानसून की विदाई होने की घोषणा कर दी। इससे पहले दो बार में कुल 19 जिलों से मानसून लौट चुका है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अगले 2-3 दिन में रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग के अन्य हिस्सों से भी मानसून के जाने की संभावना है। सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि 10 अक्टूबर से पहले पूरे प्रदेश से दक्षिण-पश्चिम मानसून लौट जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button