02 अक्टूबर को जिलाधिकारी महोदय द्वारा महात्मा गाँधी जी के चित्र पर किया जायेगा माल्यार्पण।
आगरा। अपर जिलाधिकारी (प्रो0) ने अवगत कराया है कि विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी दिनांक 02 अक्टूबर, 2023 को प्रातः 09 बजे महात्मा गाँधी जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी महोदय द्वारा महात्मा गाँधी जी के चित्र माल्यार्पण किया जायेगा। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी महोदय के जन सम्पर्क कक्ष (चैम्बर) में आयोजित किया जायेगा।अपर जिलाधिकारी(प्रो0) ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित समस्त कार्यालयों, अनुभागों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित स्थल पर ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।