घोसी उपचुनाव के बाद सपा के निशाने पर राजभर, कार्यालय के बाहर लगाया होर्डिंग
घोसी उपचुनाव के बाद सपा के निशाने पर राजभर, कार्यालय के बाहर लगाया होर्डिंग
घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत दर्ज करने के बाद सपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। उन्होंने राजभर को निशाने पर लिया है और उन्हें दगा हुआ कारतूस बताया है।
इसके साथ ही सपा नेतृत्व पर लगातार हमलावर रहने वाले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी सपा कार्यकर्ताओं के निशाने पर आ गए हैं। राजभर ने यूपी विधानसभा चुनाव सपा के साथ मिलकर लड़ा था हालांकि, भाजपा से उनकी नजदीकियां बढ़ने और उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधना शुरू कर दिया था। वह घोसी उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत का दावा कर रहे थे।